नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने जनधन खातों में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है. ज्यादातर लोग अभी भी बैलेंस पता नही कर पा रहे है केयोकि लॉकडाउन की स्थिति में लोगों का बैंक जाना संभव नहीं है. ऐसे में एक आसान तरीका निकाला गया है जिसमे सिर्फ एक मिस कॉल करके आप जान सकेंगे अपना बैलेंस...
एसबीआई ने शुरू की सुविधा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने खाताधारकों के लिए ये सुविधा शुरू की है. जिनका खाता जनधन वाला है वो 18004253800 या फिर 1800112211 पर कॉल करके अपना बैलेंस जान सकते हैं. खाताधारक को अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से यहां कॉल करना होगा. आप एक बार में अपने पांच ट्रांसजेक्शन के बारे में जानकारी ले सकेंगे. इसके अलावा खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9223766666 पर कॉल करके भी ये सभी जानकारियां ले सकते हैं.
आप इस 09223488888 पर भी मैसेज भेज कर अपना नंबर खाते के साथ रजिस्टर्ड करा सकते हैं. इसके लिए आपको REG AccountNumber लिखकर भेजना होगा.
facebook page- https://www.facebook.com/hindustanirajak/
facebook page- https://www.facebook.com/hindustanirajak/

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
पोस्ट अच्छा हो तो शेयर करे ॥ आपको किन विषय मे लेख पढ़ना है आप हमसे साझा जरूर करे।